Scan & Get our app!

Get our app!

Download our app and stay connected on the go.

Download app
लॉग आउट
Are you sure you want to exist?

मॉर्निंग डोजी स्टार के साथ ट्रेडिंग की पूरी गाइड

आज के बाज़ार में मज़बूत ट्रेडिंग सिग्नल पाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। Morning Doji Star ऐसा Forex इंडिकेटर पैटर्न है, जो सही तरीके से इस्तेमाल करने पर न केवल शुरुआती तेज़ी का संकेत देता है, बल्कि कई लाभदायक ट्रेडिंग अवसर भी देता है।

None

इस गाइड में हम दिखाएँगे कि इस खास इंडिकेटर से अपनी Forex ट्रेडिंग को कैसे बेहतर बना सकते हैं। साथ ही, Morning Doji Star के पीछे के सिद्धांत को इस तरह समझेंगे कि हर स्तर के ट्रेडर्स इसे आसानी से समझ सकें। कुछ ट्रेडर्स इसे पारंपरिक Morning Star पैटर्न जैसा मानते हैं। लेकिन ये दोनों अलग हैं। आइए, शुरू करें।

Morning Doji Star पैटर्न की व्याख्या

इस पैटर्न को अपनी किसी भी Forex ट्रेडिंग रणनीतियों में इस्तेमाल करने से पहले, इसके पीछे के सिद्धांत को समझना ज़रूरी है। Morning Doji Star एक बुलिश रिवर्सल पैटर्न है। यह स्विंग लो पर, ट्रेंड के उस बिंदु पर जहाँ खरीदारों के सामने विक्रेता पूरी तरह थक चुके हों, एंट्री के लिए बाज़ार की बेहतर स्थिति पहचानने का एक अच्छा टूल हो सकता है।

कैंडलस्टिक के तीन अलग-अलग हिस्से होते हैं। हर हिस्सा विक्रेताओं की कम होती ताकत दिखाता है, जब तक कि खरीदार अंततः उन पर हावी नहीं हो जाते। इनमें से कोई भी पैटर्न बनने पर, उसे खरीदारों के पीछे की गति से जोड़कर देखना चाहिए। Morning Doji Star, Doji परिवार का हिस्सा है। इसे अनिर्णय वाली कैंडलस्टिक भी कहा जाता है।

Morning Doji Star की पहचान कैसे करें?

जैसा कि पहले बताया गया है, इस कैंडलस्टिक पैटर्न में तीन कैंडलस्टिक होती हैं। इस वजह से हर स्तर के ट्रेडर इसे Forex चार्ट पर आसानी से पहचान सकते हैं। शुरुआत में, आपको यह डाउनट्रेंड या स्विंग लो के दौरान दिख सकता है।

इंडस्ट्री की बेहतरीन ट्रेडिंग कंडीशन
डिपॉज़िट बोनस
200% तक डिपॉज़िट बोनस 
200% तक
स्प्रेड
0 पिप से स्प्रेड 
0 पिप से
अवॉर्ड की गई कॉपी
ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म अवॉर्ड की गई कॉपी
ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म
तुरंत जुड़ें

Morning Doji Star को पहचानना आसान बनाने वाली एक और खासियत इसका 3-बार का पैटर्न है, जिसमें बार इस क्रम में होते हैं:

  1. सबसे पहले बेयरिश कैंडलस्टिक आती है।
  2. दूसरे स्थान पर छोटी Doji या बीच वाली कैंडलस्टिक आती है।
  3. बुलिश कैंडलस्टिक इस पैटर्न को पूरा करती है।

Morning Doji Star और Morning Star पैटर्न में अंतर

बीच वाली कैंडलस्टिक ही वह हिस्सा है जो इन दोनों पैटर्न को अलग करता है। Doji पैटर्न में, बीच वाली कैंडलस्टिक उस स्थिति को दर्शाती है जिसमें खरीदारों और विक्रेताओं के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का होता है और कोई भी पक्ष दूसरे पर हावी नहीं हो पाता।

आसान शब्दों में कहें तो, बाज़ार में अनिश्चितता दिखाई देती है। स्थिति पर तार्किक रूप से विचार करें, तो ऐसी अनिश्चितता दर्शाने वाली कैंडलस्टिक का बनना बताता है कि खरीदार हावी होने लगे हैं और उन विक्रेताओं से नियंत्रण अपने हाथ में ले रहे हैं जो कैंडलस्टिक बनने के समय नियंत्रण में थे।

जब बाज़ार में इस तरह की अनिश्चितता हो, तो ट्रेडर्स को सोचना चाहिए कि दूसरी तरफ़ के लोग मोमेंटम कैसे बढ़ा सकते हैं। टेक्निकल एनालिसिस के साथ इस तर्क का इस्तेमाल करने से आपको ट्रेड के लिए बाज़ार में एंट्री लेने के अच्छे पॉइंट मिल सकते हैं।

Morning Doji Star पैटर्न पर ट्रेड करने के सुझाव

चार्ट पैटर्न के मोमेंटम के पीछे का पूरा सिद्धांत अहम भूमिका निभा सकता है। यह प्राइस ऐक्शन को बिना सोचे-समझे फ़ॉलो करने के बजाय तार्किक और सोच-समझकर फ़ैसले लेना सिखाता है। कैंडलस्टिक, खासकर Morning Doji Star, Forex बाज़ार में ट्रेडिंग को एक नए स्तर पर ले जा सकती हैं। इसके अलावा, संभावित रूप से घाटे वाले ट्रेड को छाँटने के लिए यह एक बेहतरीन टूल हो सकता है।

इसलिए, हम सभी ट्रेडर्स को, चाहे उनका अनुभव किसी भी स्तर का हो, इस सिद्धांत को दोहराने की सलाह देते हैं। इससे वे समझ पाएँगे कि कैंडलस्टिक पैटर्न के अलग-अलग फ़ॉर्मेशन कैसे और कब बनते हैं।

Morning Doji Star के साथ ट्रेडिंग करते समय, इन चरणों पर ध्यान दें:

  1. डाउनट्रेंड की पहचान करें। अगर आप चार्ट पैटर्न, खासकर कैंडलस्टिक पैटर्न पढ़ना जानते हैं, तो डाउनट्रेंड पहचानना आपके लिए मुश्किल नहीं होगा। इसलिए, हम इस बारे में विस्तार से नहीं बताएँगे।
  2. पैटर्न की पहचान करें। दूसरा चरण है, पहले दिए गए सुझावों की मदद से Morning Doji Star की पहचान करना। इसके लिए, आपको फ़ॉर्मेशन पूरा होने तक इंतज़ार करना पड़ सकता है। ऐसा न करने पर पैटर्न की पुष्टि नहीं होगी।
  3. स्टॉप लॉस सेट करें। बुलिश कैंडलस्टिक बनते ही, आप सिग्नल की पुष्टि कर सकते हैं और Doji कैंडलस्टिक के लो से लगभग 1-2 पिप नीचे स्टॉप लॉस ऑर्डर सेट कर सकते हैं।
  4. ट्रेड करें। आमतौर पर, ट्रेडर्स एंट्री को बुलिश या बेयरिश कैंडलस्टिक के हाई से 1-2 पिप ऊपर रखते हैं—यह इस बात पर निर्भर करता है कि दोनों में से किसका हाई ज़्यादा है।
  5. टेक प्रॉफ़िट का स्तर सेट करें। अपनी रिस्क मैनेजमेंट रणनीति और ट्रेडिंग लक्ष्यों के अनुसार सबसे सही टेक प्रॉफ़िट स्तर तय करें। आप आक्रामक तरीके से ट्रेड करते हैं या सीमित दायरे में, इससे फ़र्क नहीं पड़ता। इसे सबसे नज़दीकी रेज़िस्टेंस स्तर पर रखना अच्छा विकल्प है।

निष्कर्ष

हमने मॉर्निंग डोजी स्टार के पीछे के सिद्धांत और इस कैंडलस्टिक पैटर्न पर ट्रेड करने के कुछ सुझाव सीखे हैं। इतने सारे अलग-अलग तकनीकी इंडिकेटर उपलब्ध होने पर, कुछ ट्रेडर सोच सकते हैं कि उन्हें इसका इस्तेमाल क्यों करना चाहिए।

इसका इस्तेमाल करने की मुख्य वजह यह है कि इससे ट्रेडिंग के और भी ज़्यादा फ़ायदेमंद मौके मिल सकते हैं। इसके अलावा, इस पैटर्न से आप सीख सकते हैं कि प्राइस ऐक्शन को बिना सोचे-समझे फ़ॉलो करने के बजाय, किसी खास ट्रेड पर फ़ैसले लेते समय अपनी ट्रेडिंग समझ का इस्तेमाल कैसे करें।

इस सामग्री में निवेश संबंधी सलाह, निवेश संबंधी सिफ़ारिशें, वित्तीय साधनों में किसी भी लेन-देन का प्रस्ताव या आग्रह शामिल नहीं है और इसे ऐसा नहीं समझा जाना चाहिए। कोई भी निवेश संबंधी निर्णय लेने से पहले, जोखिमों को समझने के लिए स्वतंत्र वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।